डीसीएम की टक्कर से आधा दर्जन लोग गम्भीर घायल


पत्रकार – ईशाम
कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश
सैनी कोतवाली क्षेत्र के टेढीमोड़ के पास एक डीसीएम ने आधा दर्जन लोगों को टक्कर मार दिया जिससे सभी लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। घटना को अंजाम देकर डीसीएम चालक गाड़ी लेकर भागने का प्रयास कर रहा था, तभी वहां पर मौजूद लोगों ने उसे पकड लिया और उसकी धुनाई शुरू कर दिए।
इस दौरान कुछ लोगों ने पुलिस को सूचना दे दिए। सूचना पर पहुची पुलिस ने डीसीएम चालक को कब्जे में लेकर थाने भेज दिया। लोगों ने एम्बुलेंस बुला कर घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया। घटना की जानकारी होते ही लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। घटना की जानकारी जानकारी होते ही डीएम एवं एसपी भी मौके पर पहुच गए। दोनों अफसरों ने लोगों को समझाया और कहा कि घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
डीसीएम चालक अवधेश यादव उम्र  (३०) वर्ष पुत्र राम चन्द्र निवासी भागू का पूरा ताज मल्लाहन रविवार की शाम को कडाधाम की तरफ से डीसीएम लेकर आ रहा था इसी दौरान उसने कडा के पास एक कार में टक्कर मार दिया जिससे कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।
इसके बाद वह गाडी लेकर वहां से भागा तो आगे एक बोर्ड में डीसीएम टकरा गई। दूसरी घटना के बाद वहा से गाडी लेकर भागा तो टेढीमोड के पास पहुचा, जहा पर बाजार लगा हुआ था जैसी ही वह शराब के ठेका के सामने पहुचा वहा पर लोगों की भीड जमा थी डीसीएम अनियंत्रित हो गई और दो बाइकों में टक्कर मारने के बाद ई-रिक्सा में टक्कर मारा जिसमें अशोक कुमार पुत्र दयाराम निवासी थुलबुला व अमनीश कुमार तथा संतोश कुमार पन्नी लाल नोखे लाल, अजीत कुमार निवासी मलाका गम्भीर रूप से घायल हो गए।
घटना को अंजाम देकर डीसीएम चालक अवधेश कुमार यादव पुत्र राम चन्द्र यादव निवासी भागू का पूरा ताज मल्लाहन भागने लगा तो लोगों ने उसे पकड लिया और उसकी धुनाई शुरू कर दी। इस दौरान कुछ लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दिया। सूचना पर पहुची स्थानीय पुलिस ने डीसीएम चालक को हिरासत में लेकर थाने भेज दिया और सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल के लिए भेज दिया।
वही घटना की जानकारी होते ही वहा पर लोगों की भीड जमा हो गई। लोग घटना को लेकर आक्रोशित हो गए। घटना की जानकारी होते ही जिलाधिकारी राजेश कुमार राय व पुलिस कप्तान बृजेश कुमार श्रीवास्तव तथा सिराथू सीओ अवधेश विश्वकर्मा मौके पर पहुच गए। दोनों अफसरों ने लोगों को समझा बुझा कर शांत कराया और कहा कि घायलों का इलाज चल रहा है और वह जल्द ही ठीक हो जाएंगे हादसे में मृतकों की पुष्टि नहीं हो सकी है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest

0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Translate »
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x