कमरे के अंदर मिला अधेड़ का सड़ा गला हुआ शव


पत्रकार – ईशाम

कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश 

कौशाम्बी जिले के मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र में कमरे के अंदर एक अधेड़ का सड़ा गला हुआ शव मिलने से सनसनी मच गई,मृतक अकेले रहता था,मृतक का शव ३ दिन पुराना बताया जा रहा है,पड़ोसियों की सूचना पर पुलिस पहुंची पंचायत नामा के बाद मृतक के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया है।

मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के नारा गांव के रहने वाला फकरुद्दीन उम्र (६५) वर्ष अपनी पत्नी की मौत के बाद से घर पर अकेले ही रहता था, आसपास के लोगो से जो कुछ खाने को मिलता उसी से गुजर बसर करता था। फकरुद्दीन की कोई संतान नहीं थी। गांव के लोगो ने बताया कि फकरुद्दीन को आखिरी बाद ३ दिन पहले गांव में देखा गया था। इसके बाद उसे किसी से नहीं देखा। लोगो को लगा कि वह घर बंद कर मंझनपुर कस्बा गया होगा।

Advertisement

शनिवार की शाम घर के पास से दुर्गंध लोगो ने महसूस की। घर के पास आने पर दुर्गंध बढ़ गई स्थानीय लोगों ने घर के अंदर झांक कर देखा तो फखरुद्दीन का शव घर के कमरे में पड़ा हुआ था, उसका शरीर पूरी तरीके से काला पड़ चुका है। हत्या की आशंका से स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की वही थाना प्रभारी संतोष शर्मा ने बताया कि गांव के लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुँची।


0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest

0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Translate »
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x