विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में रक्तदान शिविर का किया गया आयोजन


पत्रकार : ईशाम
कौशाम्बी : उत्तर प्रदेश
राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ द्वारा प्रस्तावित एक्शन प्लॉन के तहत एवं प्रभारी जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण राकेश कुमार के निर्देशन में विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर रक्तदान केन्द्र, संयुक्त जिला चिकित्सालय, मंझनपुर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर का शुभारम्भ मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ0 सुनील कुमार शुक्ल एवं (प्रोफेसर) प्राचार्य स्वायत्त राज्य चिकित्ता महाविद्यालय हरिओम कुमार सिंह द्वारा किया गया।
यह अवसर रक्तदाताओं के लिए किसी को बचाने के लिए अनूठा अवसर हैं। इस शिविर में लगभग २० रक्तदाताओं द्वारा रक्तदान किया गया। रक्तदान करने के उपरान्त रक्तदाताओं को रक्त केन्द्र जिला चिकित्सालय द्वारा प्रमाण-पत्र वितरण किया गया।
शिविर में अपर पुलिस अधीक्षक आशोक कुमार वर्मा, पीएलवी अनन्त प्रताप सिंह एवं रक्त केन्द्र संयुक्त जिला चिकित्सालय के कर्मचारीगण उपस्थित रहें।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest

0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Translate »
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x